परिवार परामर्श टीम के सहयोग से 4 परिवारों में कराया गया समझौता
उरई(जालौन)। महिला परिवार परामर्श केन्द्र की टीम में शामिल उ0नि0 पूनम यादव प्रभारी महिला परिवार परामर्श केन्द्र,म0का0 प्रियंका श्रीवास्तव,म0का0 उर्मिला देवी,श्री नसीम खां,श्री विनोद पाठक,श्री भानू प्रकाश लाक्षाकार,सुश्री मंजू रानी, श्रीमती वन्दना सिंह,श्री राजेश कुमार शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा द्वारा वैचारिक मतभेद की वजह से टूटने वाले परिवार के विवादों को निरन्तर सुना जा रहा है इन विवादों में महिला पुलिस अधिकारी व अन्य नामित सदस्यों द्वारा पति/पत्नी एवं अन्य परिजनो के मध्य उपजे विवाद में उनकी काउंसलिगं कर समझा बुझा कर बिखरने से बचाया गया ।
परिवार परामर्श केन्द्र पर आये मामलों में से चार मामलों का आपसी सहमति पर समझौता कराया गया। जिनमें श्रीमती पूजा उर्फ अंजनी पत्नी जीतू कुशवाहा नि0 ग्राम विनौरा वैध थाना चुर्खी जनपद जालौन का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया। दूसरे मामले में श्रीमती किरन पत्नी सौरभ निवासी मुहल्ला तालपुरा थाना चिरगांव झांसी जनपद झांसी का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया। तीसरे मामले में श्रीमती रीमा पत्नी अनिल निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया। चौथे मामले में श्रीमती अर्चना पत्नी बबलू पाल निवासी ग्राम हथना थाना सिरसाकलार जनपद जालौन का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया।
