35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

आयुक्त एवं डीएम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा दीपावली व अन्य पर्व पर पेय व खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर भरे गए सैम्फिल

Malwanchal Times

उरईजालौन)।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में आगामी दीवाली पर्व व अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्यकारोबारकर्ता उपजिलाधिकारी महोदया कोंच के नेतृत्व में डाॅ0 जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, प्रेम कुमार त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कन्हैयालाल यादव, महेश प्रसाद, सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आगामी दीवाली पर्व व अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील कोंच के बहरे इन्टरप्राइजेज प्रो0 देवेन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान से खोया मिठाई व खोया का नमूनें संग्रहित किया गया। उक्त संग्रहित नमूनों को जाॅच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है व उरई ग्रामीण के मोहम्दाबाद, कुसमिलिया व डकोर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई हेतु निर्देश जारी किये गये एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ की ब्रिकी हेतु जागरूक किया गया। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles