उरई(जालौन)।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर नयन सिंह रावत(अ०प्रा०) ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु कमेटी की मासिक बैठक, जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को अपराह्न 12:30 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की जायेगी। उन्होंने जनपद जालौन के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों को निवेदन किया है कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु 24 मार्च 2025 तक अपना प्रार्थना पत्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय जालौन स्थान उरई में हस्तगत करा दें, एवं मासिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का कष्ट करें।
