19.3 C
Madhya Pradesh
Friday, October 30, 2026

रोजगार सृजन से ग्रामीण आजीविका को मिलेगी नई गति, पात्रों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ : उपमुख्यमंत्री

Malwanchal Times

गांवों में पक्के मार्ग, कम्युनिटी हॉल और जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

उरई (जालौन)।उपमुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद जालौन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसर बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित हों, जिससे रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर भी बेहतर हो। समीक्षा के दौरान मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत रोजगार सृजन की प्रगति की समीक्षा करते हुए 12 अक्टूबर को आयोजित विशेष रोजगार सृजन दिवस के परिणामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप रोजगार सृजन की जानकारी दी। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि श्रमिकों की मांग के अनुसार उन्हें निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा रोजगार सृजन की गति बनाए रखी जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मार्गों से जुड़े सार्वजनिक स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर पक्के मार्गों से जोड़ने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को ग्रामीण विकास की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उपमुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का गांव- गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय को प्रभावी बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों तथा विधवा महिलाओं सहित अन्य विशेष श्रेणियों के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट के आसपास महिलाओं के लिए लघु एवं कुटीर उद्योग विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से मसाला उद्योग तथा टीएचआर प्लांट में आपूर्ति की जाने वाली अन्य सामग्री से संबंधित स्थानीय उद्योगों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अति रिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराने के साथ स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकेगा।इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ निशांत पाण्डेय, समस्त खण्ड विकास अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles