38.7 C
Madhya Pradesh
Tuesday, April 21, 2026

दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल में हुआ भव्य रिपोर्ट कार्ड वितरण सम्मान समारोह संपन्न

Malwanchal Times

उरई(जालौन)। दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल, सुशील नगर, उरई में आज विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए तथा भव्य रूप से रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनुपम द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिष्ठित सदस्य डॉ. श्रीराम तिवारी, राहुल शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी एवं किडजी की प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री सिंह सहित समस्त शिक्षक टीम सम्मिलित रही।कार्यक्रम का संचालन एवं रुप रेखा तैयार की पंकज शुक्ला, धीरज मिश्रा, अस्मिता द्विवेदी, अजय द्विवेदी, प्रखर तिवारी, राधिका सिंह , रिया कुशवाहा , महिमा निरंजन , अपूर्वा , आरती राजावत, मोनिका सिंह एवं मयंक विश्वकर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने सफलता पूर्वक किया विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जेसिका, हर्षित , कृष्णम , अनाया एवं आयुष पाल (प्रथम), अर्णव सिंह माही चौहन,माही प्रजापति, आकृति शर्मा, अलिश तिवारी, कृष्णा पाल,योगेश, आरव श्रीवास्तव ,आयुषी पाल, हिमांशी,युवराज अंश चौहान, उमंग सिंह, तनुश चौधरी, परी राजावत अयांश सिंह, योगिता सिंह,प्राचार्य अनुपम द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा सत्यनिष्ठा अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान नागरिक बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles