लखनऊ-
प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश / 2047 अभियान के तहत 08 व 09 सितम्बर, 2025 को लक्षित 30 जनपदों में नोडल अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा भ्रमण कर विभिन्न लक्षित समूहों छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयं सेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया एवं आम जनमानस के साथ विगत 8 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा विकास हेतु रोड मैप पर चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया गया।
प्रमुख सचिव ने बताया कि आम जनमानस की राय एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु विकसित पोर्टल ेंउंतजीनजजंतचतंकमीण्नचण्हवअण्पद पर अद्यतन कुल 50138 फीडबैक प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 39,969 फीडबैक ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 10,169 नगरीय क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं। 16,655 सुझाव आयु वर्ग 31 वर्ष से कम, 30,224 सुझाव आयु वर्ग 31-60 वर्ष तथा 3,259 सुझाव 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से प्राप्त हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र 17,845, नगरीय एव ग्रामीण क्षेत्र-7983, स्वास्थ्य-6,517, समाज कल्याण-5070 तथा कृषि क्षेत्र 5673 से संबंधित विषयों पर प्राप्त हुए हैं। कानपुर देहात, फिरोजाबाद तथा जौनपुर जनपदों से 3,500 से अधिक फीडबैक प्राप्त हुए हैं।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर विशेषकर कृषि, उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से बढ़ाए जाने, तकनीकी नवाचार, डिजिटलाइजेशन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव आम जनमानस से प्राप्त हुए हैं।
