35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

श्रीमती कंचन वर्मा ने राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव का पदभार संभाला

Malwanchal Times

लखनऊ-

आईएएस अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा ने आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने परिषद के चेयरमैन, श्री अनिल कुमार से शिष्टाचार भेंट की और परिषद में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री अनिल कुमार ने उन्हें परिषद में संचालित विभिन्न योजनाओं और चल रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्ष राजस्व ने परिषद की भावी प्राथमिकताओं तथा प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की।
श्रीमति कंचन वर्मा ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समन्वय एवं टीमवर्क के माध्यम से परिषद की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आश्वस्त किया।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles