लखनऊ-
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत 03 पशु सेवा केन्द्रो के निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 51 लाख 09 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से जनपद मेरठ के विकासखंड सरधना के प0सें0के0महादेव (नवीन) तथा अमेठी के विकासखंड तिलोई के पं0सें0कें0 सेमरौता (जर्जर) एवं पं0सें0कें0 शाहमऊ (जर्जर) का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र के निर्माण हेतु 17.03 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनाादेश जारी करते हुए जनपद मेरठ एवं अमेठी के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए है। आदेश में कहा गया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिला योजनाओं के जनपदवार/योजनावार परिव्यय निर्धारण के उपरांत स्वीकृत धनराशि को आवंटित परिव्यय में समायोजित कराते हुए यथावश्यकता संबंधित जनपदों की जिला योजना समिति का कार्याेत्तर अनुमोदन प्राप्त किए जाने का उत्तरदायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 का होगा।
