35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

त्योहारों के दृष्टिगत लखनऊ को जाम से मुक्त बनाने के उपमुख्यमंत्री के निर्देश

Malwanchal Times

लखनऊ-

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ के यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर को जाम से मुक्त बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूट चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराकर आम जनमानस को यातायात जाम से राहत दिलाई जाए।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों हेतु प्रस्ताव यथाशीघ्र उपलब्ध कराए जाएं तथा मानव कार्यशक्ति को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों की सेवाएं भी ली जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी, एसीपी बाबलू कुमार, कमलेश दीक्षित, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद कुमार मौर्य, नगर आयुक्त गौरव कुमार, एडीएम सिटी महेन्द्र पाल सिंह तथा अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह सहित जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles