39.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

विभिन्न जनपदों के कुल 33 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 36 करोड़ 86 लाख 47 हजार की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त

Malwanchal Times

लखनऊ

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत अयोध्या मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 33 मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु 36 करोड़ 86 लाख 47 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2026 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यों की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles