सागर/निहिल मिश्रा
आज के आधुनिक युग में जहाँ लोगों में मानवता का अकाल सा पड़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सागर शहर में स्कूली बच्चों ने मिलकर एक नई पहल की शुरुआत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर शहर के किशोरों ने मिलकर एक संस्था बनाई है जिसका नाम है “The world Donation Group” इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है मूक जानवरों से लेकर वृद्धजनों की सेवा, सागर शहर के ये नौजवान गौ सेवा से लेकर मानव सेवा तक कर रहे है सभी के खाना खाने पीने की सुविधाओं को जुटा कर ये सेवा प्रदान कर रहे हैं।
https://youtu.be/67E4Yd72VcA?si=Tsec9xbxWLpLZ2BR
ग्रुप के सदस्य चेतन भट्ट द्वारा बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है जो आवर पशुओं की देखरेख करना है जो कई दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं जिनको कोई खाने पीने की व्यवस्था नही रहती इत्यादि कार्यों का हमारी टीम ने दृढ़ संकल्प किया है। इस ग्रुप वर्तमान में 26 सदस्य पारस जैन,आदर्श साहू,आयुषी जैन,विशाखा केशरवानी,अभिषेक जैन,आशीष जैन,नितिन साहू,चेतन भट्ट,आदेश साहू,शिवम् प्यासी,करण पाताल,करन अहिरवार,निखिल जैन,हेमंत पाताल,शिवांश कस्तवार,जय गुप्ता,शिवांग शर्मा,आकाश खटीक,तुलसीराम,साहिल,कृष्णा मिश्रा,पीयूष साहू,यश चौरसिया,भाग्यशाली मलैया है, इस युवाओँ ने सेवा का संकल्प लिया है एवं लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखते है।
