39.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

विद्वासन के नागरिकों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

Malwanchal Times

सागर/निहिल मिश्रा

रविवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष विद्वासन के लगभग 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इन नवागत सदस्यों को भाजपा का कमल के फूल वाला गमछा पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया। ये सभी नवागत सदस्य खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चहुंमुखी विकास कार्यों व भाजपा की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। भाजपा की सदस्यता लेते हुए नवागत सदस्य प्रताप अहिरवार ने हर्ष व्यक्त किया व कहा कि हम सब आज से भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ काम करेंगे और आने वाले प्रत्येक चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। नवागत सदस्यों ने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह व भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के लिए कार्य करने की बात कही।भा

जपा की सदस्यता लेने वालों में प्रताप कनई अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, धनीराम अहिरवार, छोटेलाल अहिरवार, मुन्नीलाल अहिरवार, दिनेश अहिरवार, अरविंद अहिरवार, नन्हे भाई यादव, देवेन्द्र घूमन यादव, आशाराम रजक, सरमन रजक, नत्थू पटैल, आशाराम अहिरवार, दौलत अहिरवार, नत्थू अहिरवार, ओमकार बंसल, करण अहिरवार, भरोसी अहिरवार, चन्द्रभान अहिरवार, रल्ली अहिरवार, हेमराज अहिरवार, मोहन अहिरवार, प्रहलाद अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार, देशराज अहिरवार, चंदन बंसल, रतन अहिरवार, कूरे अहिरवार, मुन्नालाल अहिरवार, मिट्ठू अहिरवार, सत्यम सिंह यादव शामिल हैं।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles