उरई(जालौन)।नवागंतुक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक पत्रकार वार्ता में कहा कि शासन के मंशानुरूप शासन द्वारा चलाई जा रही जनता व किसानों के हित में विकास संबंधी योजनाओं को विधिवत उनका जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। जनता एवं किसानों की समस्याओं का समाधान बरीयता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। पत्रकारों को साथ लेकर जिले की अन्य समस्याओं के आने पर उनका निदान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि वे जिले में जिलाधिकारी के रूप में पहली बार आया हूँ।इसके पूर्व सहारनपुर, लखनऊ आदि जनपदों में बतौर एसडीएम के रूप में रह चुका हूं।इसी बीच जिले के पत्रकारों द्वारा बताई गई जिले के किसानों व आम जनता की समस्याओं के बावत उन्होंने कहा कि उन समस्याओं को अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका समाधान किया जाने का भरोसा दिया।
