35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में बहाई विकास की गंगा : उर्विजा भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का माधौगढ़ की धरा पर जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत

Malwanchal Times

माधौगढ़। मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है ।हर गरीब सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।यह बात महक पैलेस के सभागार में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा उर्विजा दीक्षित ने कही । प्रदेश कार्य कारिणी द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास रहेगा। कार्यकताओं की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं को सभी पात्रों तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा। भाजपा द्वारा उर्विजा दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को उनका पहली बार माधौगढ़ नगर आगमन हुआ। सर्वप्रथम कैलोर के प्रधान विनय प्रताप सिंह राजावत ने स्वागत किया। वहीं से ब्लाक कार्यालय में जालौन बीडीओ प्रशांत कुमार और माधौगढ़ बीडीओ रमेशचंद्र शर्मा चितौरा स्टैंड पर शिवेन्द्र सिंह केटी चितौरा, मनोज कुमार शिवहरे रामपुरा बस स्टैंड पर ,पूर्व चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ,कोमल सिंह राजावत, जनक सिंह राजावत , पावन व्यास, प्रदीप सिंह,ने स्वागत किया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास के संयोजन में महक पैलेस में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जगह लोगों ने उन्हें फूल मालाएं और पुष्प गुच्छ गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। स्थानीय महक गेस्ट हाउस में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास रहेगा। जिस तरह पार्टी ने अभी तक सफलता प्राप्त की है आगामी लोकसभा चुनाव में भी उसी सफलता को दोहराना है। कार्यकर्ताओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। माधौगढ़ अमखेडा माधौगढ़ गोहन स्टेट हाईवे होगा ।जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधा हेतु अच्छे डाक्टर की व्यवस्था होगी। वही जिलाध्यक्षा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में आयुष्मान कार्ड का वितरण करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारें सिर्फ लाल कार्ड को ही अधिक महत्व देती थी वहीं भाजपा सरकार ने सफेद कार्डो पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर विधायक मूलचंद निरंजन,मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह राजावत, ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे जिला मंत्री ज्योतिष सिंह,शत्रुघन सिन्ह सेंगर, मंडल अध्यक्ष, माटी कलाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, अमित बादल, कमलापत कुशवाहा महामंत्री देवेन्द्र सिंह राजावत प्रमोद दिनेश सिंह राजावत कुटरा, कोमल सिंह राजावत कम्मोद प्रताप सिंह राजावत रमाकांत राठौर महेश दीक्षित सत्यम मिश्रा मनोज कुमार डिकोली , सोनू सिजरिया लला गोहिनी डा रत्नेश कुमार शर्मा काजू उदैनिया संतोष लला बोहरे पवन रवि चौहान लखन रेजा, मनोज शिवहरे, सन्तोष शिवहरे बाबू जी, साधना सुषमा अरविंद महेश कुमार राठौर विनय सिंह रामराजा शर्मा राहुल शर्मा भूरे पाठक अजीत उपाध्याय केटी चितौरा सत्यम श्रीपाल राठौर सुशील कुमार राठौर इंजीनियर ऋषभ राज बनवासी लाल दीनबंधु बडेलाल चौधरी जनक सिंह राजावत उर्फ़ पपईया मोहित दोहरे, दीपक दोहरे अनिल कुमार सिंह (प्रधान डिकोली )सुनील सिंह ,दीपू डिकोली,पिंटु डिकोली  सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles