उरई(जालौन)।कोतवाली कालपी व थाना आटा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय 4 शातिर अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते समय मगरौल रोड के जोधर नाला के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ़्तार किया गया । जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा ,खोखा व ज़िंदा कारतूस, एवं मु0अ0स0 177/2024 धारा 309(4) बीएनएस से सबंधित 32,500/- रूपये नगद , पीली व सफेद धातु के जेवरात, चार पहिया वाहन व चोरी की मोटर साइकिल बाइक बरामद करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार द्वारा पत्रकारों को बाइट देते हुए जानकारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि ग्राम मूरतपुरा थाना रौन जिला भिण्ड म.प्र.हाल ग्राम सोहरापुर थाना चुर्खी निवासी मोनू परिहार व सोनू परिहार पुत्र गण गंगा परिहार,ग्राम कीरतपुर कोतवाली कालपी हाल मुहल्ला बघौरा उरई निवासी राज परिहार पुत्र पप्पू उर्फ श्रवण परिहार,ग्राम जूना कौठा रविनगर सिडको नांदेड़ महाराष्ट्र निवासी दीपक उर्फ
चकिया भोखरे पुत्र विनोद भोखरे को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, एक बुलेरो व एक मोटर साइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया गया।
