32.9 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

सांसद की अध्यक्षता में विकास भवन में केन्द्र राज्य सरकार की योजनाओं की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) द्वारा आयोजित की गई समीक्षा बैठक में दिये गये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।सांसद नारायणदास अहिरवार की अध्यक्षता में आज विकास भवन के रानीलक्ष्मी बाई सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में बैठक समर्थन हुई।
सांसद द्वारा केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। पूर्व की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में अनुपालन प्रतिवेदन में उठाए गए बिदुओं पर सांसद जी द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अन्दर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करवाने का निदेश दिया गया। केंद्र प्रायोजित योजना यथा- मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, योजना-ग्रामीण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आदि से संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की बिदुवार समीक्षा की गई। योजनाओं को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। साथ ही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी उसकी जानकारी दिए जाने को कहा ताकि कार्य गुणवत्तायुक्त हो सके।
लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाए।समय-समय पर जिला स्तरीय टीम गठित कर योजनाओं की जांच भी कराई जाए। जांच के क्रम में त्रुटि अथवा अनियमितता पाए जाने की स्थिति में सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles