उरई(जालौन)। सिद्धपीठ ठडेशवरी मंदिर के महंत 1008 श्री सिद्धराम दास महामण्डलेश्वर की अध्यक्षता में मंदिर के प्रांगण में 21 बार श्री हनुमान चालीसा का प्रत्येक मंगलवार को नियमित पाठ हो रहा है जिसको भक्तगण आनंद पूर्वक श्रवण कर रहे हैं । इस कार्य को संपादित करने के लिए नवनिर्मित हनुमान चालीसा समिति का गठन किया गया है जिसमें राजेश बढिया, डॉक्टर संतोष खरिया, देवेंद्र सेठ ,विशाल विश्वा री ,बृजेश गुप्ता ,(राजीव भाई,पवन गुप्ता (राधे फैशन मार्ट),हरि शरण गुप्ता एवं राजेश खरिया आदि तन मन धन से इस कार्यक्रम को संपादित कर रहे हैं। ठाकुर जी महाराज उन सभी पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बनाए । प्रसाद वितरण का भी कार्य ही समिति कर रही है ।जय सियाराम जय जय हनुमान । गोविंद यादव मौखरी एवं संजय तिवारी के मुखारविंद से हनुमान ई चालीस का गान किया जाता है उनके साथ में उनके ढोलक मजीरा बाले आदि भी साथ में रहते है।
