35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

पूर्व सैनिक बेलफेयर एसोसियेशन के तत्वावधान में पूर्व सैनिक पेंशन सेवा कैंप तथा वृक्षारोपण का किया गया आयोजन

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।आज महेवा (कालपी) में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा सैनिकों की तथा उनकी विधवाओं की पेंशन में होने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए पेंशन सेवा कैंप का आयोजन और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । इसमें कई पूर्व सैनिकों तथा सैनिकों की विधवाओं की पेंशन और स्पर्श सिस्टम से होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक कमांडर अनूप कुमार मेहोरोत्रा नौसेना मेडल ने बताया कि हम सभी सैनिक धर्म से जुड़े हैं अतः हम लोगों ने यह मन में रखते हुए आपसी एकता को बनाए रखना चाहिए। कैप्टन छेदा सिंह ने कहा कि हर पूर्व सैनिक को ईसीएचएस कार्ड बनवाना चाहिए जिससे उन्हें और उनके परिवार को चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सके । हवलदार जितेंद्र सिंह सरदार ने डिफेंस सैलरी पैकेज के साथ-साथ सरकार से मिलने वाली अन्य वित्तीय सहायताओं की जानकारी दी । महेवा ब्लॉक क्षेत्र सह संयोजक हवलदार विजय बहादुर सिंह ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। कैप्टन संतोष कुमार रायकवार जी के द्वारा पूर्व सैनिकों को डॉक्यूमेंटेशन की जानकारी दी गई। इस मौके पर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़, हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर, धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह सेंगर, हवलदार अमर सिंह पाल, हवलदार रविंद्र कुमार शर्मा (देसी रसोई), सिपाही रेवती रमन सिंह, हवलदार शिव सिंह, हवलदार शिरोमणि सिंह सूबेदार त्रिभुवन सिंह , नायक विजय बहादुर सिंह, सिपाही सत्येंद्र सिंह सूबेदार मुनीम सिंह सहित तकरीबन आधा सैकड़ा पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles