लखनऊ- प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए 08 करोड़ 25 लाख रूपये मंजूर किये हैं। यह धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि के तहत मंजूर की गयी है। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपद के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बांदा के लिए 02 करोड़ रूपये, जौनपुर के लिए 75 लाख रूपये, कासगंज के लिए 01 करोड़ रूपये, लखनऊ के लिए 01 करोड़ रूपये, लखीमपुर खीरी के लिए 01 करोड़ रूपये, चित्रकूट के लिए 01 करोड़ रूपये, आगरा के लिए 01 करोड़ रूपये तथा जालौन के लिए 50 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। स्वीकृत धनराशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित जनपद के कोषागार से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ई-पेमेन्ट (डी.बी.टी.) के माध्यम से ही भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा।
राज्य सरकार द्वारा भारी वर्षा, अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत, आंधी-तूफान, लू-प्रकोप, नाव दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई, गैस रिसाव, बोरवेल में गिरना, कुअंा-नदी, झील, तालाब, पोखर, नहर, नाला, गड्ढा जल प्रपात में डूब कर होने वाली मृत्यु तथा संाड एवं वनरोज (नील गाय) के आघात से होने वाली घटनाओं को राज्य आपदा घोषित किया गया है।
