39.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

सोनभद्र में नाला निर्माण संबंधी कार्य के लिए 1332.34 लाख रूपये मंजूर

Malwanchal Times

लखनऊ-

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में नाला निर्माण संबंधी कार्य के लिए 1332.34 लाख रूपये मंजूर किए हैं। मंजूर की गई धनराशि जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति जनपद सोनभद्र को प्रेषित कर दी गई है।
शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज-सोनभद्र नगर पालिका परिषद में जल निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। शासनादेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्य हेतु मंजूर की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जाएगी।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles