32.9 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

Malwanchal Times

उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा की बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मार्गो पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विद्यालयों में छात्र-छात्रों को जागरूक किया जाए और साथ ही विद्यालय में लगे वाहनों की जांच की जाए जिसमे वाहनों को फिटनेस व वाहनों पर आपातकालीन नंबर, स्कूल प्रबन्धक का नंबर, ड्राइवर और कन्डेक्टर का नंबर अवश्य अंकित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग एवं अन्य समस्त श्रेणी में स्थित दुर्घटना स्थलों पर आई०आर०सी० मानकों के अनुसार साईन बोर्ड, रिफ्लेक्टर आदि लगाया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिया कि मार्गो पर चल रहे ओवर लोडिंग वाहनों, रोंग साइड ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग, हैल्मेट न लगने वालों, सीट बेल्ट न लगाने वाले एवं वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मार्गो पर दुकानों के संचालकों द्वारा फुटपाथ पर किये गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राइवेट वाहन चालकों एवं सरकारी वाहन चालकों के समय समय पर कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि मार्गो पर होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने के लिए समस्त मार्गो पर जहां स्पीड ब्रेकर हट गए वहाँ पुनः स्पीड ब्रेकर बनवाये जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर के समस्त मार्गो एवं राष्ट्रीय राजमार्गों को तत्काल पैच लेस कराया जाए। उन्होने निर्देशित किया कि खुले ट्रांसफार्मर को तत्काल जाली लगाकर बन्द किया जाए जिससे कोई दुर्घटना न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रथम सुनील कुमार, एआरटीओ सुरेश कुमार, प्रवर्तन राजेश कुमार आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles