35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

जनपद में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गरिमा मय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्रमिक दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिक वर्ग किसी भी समाज और राष्ट्र-राज्य की प्रगति की नींव होते हैं। उनकी मेहनत, निष्ठा और योगदान के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याण योजनाएं उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना: महिला श्रमिकों को प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता एवं बालिका जन्म पर अतिरिक्त प्रोत्साहन।संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना: कक्षा 1 से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति। कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना: श्रमिकों को तकनीकी प्रशिक्षण। कन्या विवाह सहायता योजना: श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग।गंभीर बीमारी सहायता योजना: गंभीर बीमारी में इलाज हेतु सहायता। महात्मा गांधी पेंशन योजना: वृद्धावस्था में नियमित पेंशन। निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना: दुर्घटना या मृत्यु पर सहायता।
उन्होंने श्रम विभाग को निर्देशित किया गया जनपद के श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराया जाए जिससे इन्हें समस्त योजनाओं से लाभांवित किया जा सके। कार्यक्रम ने न सिर्फ गया श्रमिकों को सम्मानित किया, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनने का मार्ग भी दिखाया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार महेंद्र चौबे, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles