उरई(जालौन)।आज जनपद जालौन के कोंच ब्लॉक के ग्राम पहाड़गांव के पीआरडी जवान अनुरुद्ध का लम्बी बिमारी के चलते निधन हो गया था।
इस कठिन समय मे पीआरडी बेल फेयर एसोसिएशन जनपद जालौन के द्वारा रूपये10000/- सहयोग राशि प्रदान की गयी/
सरकार जवानों के साथ सौतेला व्योहार करती है। होमगार्ड के जवानों को अधिक वेतन दिया जा रहा है और पीआरडी के जवानो को कम वेतन दिया जा रहा है। इन विसंगतियों को दूर करने का निवारण करने का कष्ट करे। जिससे पीआरडी के जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता हो सके।
सभी ने इस कठिन समय में अनुरुद्ध के परिवार के साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता जताई और उन्हें हर संभव सहायता आश्वासन दिया। उपस्थित जवानों के नाम जिला अध्यक्ष नारायणदास कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष राधा देवी कोंच, परेड़ कमाण्डर उमेश परिहार कमान्डों, कोंच ब्लॉग धर्मेन्द्र (डी के), विजय इमिलिया,अनिल पनियारा, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र परिहार, शिवकुमार मास्टर, मण्डल अध्यक्ष अंकुश तिवारी , सुरेन्द्र करमेर, महामंत्री नरेंद्र जादौन, राजेन्द्र कान्त खरे, बलराम परिहार, सीताराम, राकेश कुमार, जयराम, नारायण सिंह कुठौंद, आदि उपस्थित रहे।
