उरई(जालौन)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में सिटी सेंटर स्टेशन रोड उरई में साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पवनपुत्र बादल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार जी के मुख्य आतिथ्य में एक संगोष्ठी और समाज सेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान समाज की विभूतियों का सम्मान कर दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक साहित्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री डा.महेश पाण्डेय बजरंग ने सर्व प्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अभ्यागतों का स्वागत,वंदन,और अभिनन्दन किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में परिषद के सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन दर्शन विषय पर विस्तार से परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने ग्राम चौढ़ी जनपद जामखेड़ अहमद नगर औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में जन्म लेकर मालवा राज्य का कुशल संचालन करते हुए महिला शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रसार किया। अपितु इन्दौर राज्य की सत्ता को भी अनूठी व अभूतपूर्व प्रबंधन कला से सफलता पूर्वक संभाला।लिए बहुत काम किए। उन्होंने सुव्यवस्था में वैधतव्य का कंसर्ट उठाते हुए अपनी युद्ध कला, आर्थिक प्रबंधन सामाजिक व राजनैतिक व्यवस्था संचालन का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डा.पवनपुत्र बादल राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ने कहा कि भारतीय साहित्य एवं संस्कृति में पुरातन परम्पराओं पर प्रकाश डालते हुए सभी से आवाहन किया। सभी पुरुष एवं महिलाएं अपने परिवार व बच्चों में भारतीय संस्कृति के संस्कारों को बढ़ावा दें। ताकि उनमें जन्म से ही संस्कार भारतीय रहें। वहीं बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य शम्भूदयाल ने भी अपने कम शब्दों में लोकमाता देवी स्वरूपा अहिल्याबाई होलकर जी के कृतित्व की विभूति एवं अनुकरणीय थीं। जिन्होंने विदेशियों के अपनी बल बुद्धि व विवेक से हार मनवा देती थीं।
साहित्य परिषद के संगोष्ठी समारोह में साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रेमनारायण दीक्षित प्रेम द्वारा स्वरचित पुस्तक जय श्री राधा और कोषागार अधिकारी से सेवा मुक्त हुए जितेन्द्र कुमार सिंह निरंजन द्वारा स्वरचित पुस्तक यात्रा वृत्तांत का मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आये हुए अतिथियों को भी परिषद द्वारा माल्यार्पण,शाल ओढ़ाकर,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित होने वालों में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखण्ड उरई के सहायक अभियंता श्री अनूप कुमार मिश्र, सिटी सेंटर के मालिक समाज सेवी डा.सलिल तिवारी, भाजपा नेता एवं शिक्षक राम-लखन औदीच्य, समाज सेवी एवं सर्वोदय इण्टर कालेज की अध्यक्षा श्रीमती विटोली देवी पत्नी उदय निरंजन सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार,अनीता तिवारी,रेनु पाठक, गरिमा पाठक,कु. प्रतीक्षा सिंह,कु.श्वेता यादव, कु.अवंतिका तिवारी आदि का माल्यार्पण,शाल ओढ़ाकर,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्व श्री प्रयागनारायण त्रिपाठी,डा.भगवानदास त्रिपाठी, रामशंकर गौर, शालिग्राम शास्त्री,डा.राजेश कुमार पाण्डेय प्राचार्य डीवीडी कालेज उरई, सत्यनारायण अग्निहोत्री सेवानिवृत्त शिक्षक, कवि सुरेश चन्द्र त्रिपाठी सेवानिवृत्त शिक्षक बृहृम प्रकाश अवस्थी, दिगम्बर नारायण तिवारी,राम प्रकाश बौद्ध महामंत्री, श्रीमती मंजूलता,प्रगति मिश्रा,श्याम किशोर बुधौलिया,अजय उर्फ मुन्ना,ओ.पी.तिवारी,राम आसरे त्रिवेदी,गोपाल विश्नोई, राकेश कुमार तिवारी, लालता प्रसाद यादव, सुधीर पाठक आदि पत्रकार गण आदि शामिल रहे।
