30.4 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

शासन के निर्देशानुसार जिले में एआरटीओ प्रशासनिक प्रवर्तन द्वारा सघन चेकिंग अभियान के तहत 124 ई-रिक्शा व अन्य वाहनों का किया गया चालान

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा०/प्रर्व०) सुरेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश के अनुक्रम में दिनाँक 1 अप्रैल 2025 से दिनाँक 8 अप्रैल 2025 तक प्रवर्तन दल, जालौन द्वारा संयुक्त रुप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिना पंजीयन, बिना वैध प्रपत्रों, बिना हाइ सिक्योरिटी नम्बर प्लेट या बिना वैध चालक लाइसेंस व नावालिगों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन करने के अभियोग में अभियान चलाकर 124 ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्यवाही की गयी। साथ ही समस्त ई-रिक्शा चालकों को बिना वैध प्रपत्रों के ई-रिक्शा का संचालन न करने और क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठायें न बैठाये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये। व समस्त ई-रिक्शा चालकों से अपील की गयी कि वह बिना वैध प्रपत्रों (यथा-पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, बिना एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट) के अपने ई-रिक्शा वाहन को मार्ग पर संचालित न करें।
पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र वैध कराने के उपरान्त व एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट अपडेट/लगाकर ही मार्ग पर ई-रिक्शा वाहन का संचालन करें। अन्यथा की स्थिति में ऐसे के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया जाएगा, जिसका समस्त उत्तरदायित्व वाहन स्वामी का होगा। उक्त अभियान दिनाँक 30 अप्रैल, 2025 तक निरन्तर जारी रहेगा।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles