22.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, September 19, 2026

बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध : एडीएम

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।हाई स्कूल व इण्टर की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन की पूरी चौकसी है स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका था । प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि किसी को भी नकल की छूट नहीं दी जाएगी जिसका पालन कराने के लिए जिलाधिकारी ने आधा दर्जन टीमों का गठन किया जो औचक निरीक्षण करके बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है जिसके अनुपालन में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने सुबह की पाली में परीक्षा का जायजा लिया और गहन निरीक्षण किया शहर के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सहित आधा दर्जन स्कूलों का मुआयना किया सभी स्कूलों में शांतिपूर्ण परीक्षा देखने को मिली । सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा नकलविहीन होनी चाहिए नकल के मामले में कोई समझौता नहीं किया जायेगा।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles