उरई (जालौन)।जिला मुख्यालय की सदर कोतवाली उरई से पुलिस को बीमारी का चकमा देकर 1अगस्त की अलख सुबह पुलिस अभिरक्षा से दो शातिर चोर भाग जाने सफल हो गये थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने डयूटी पर तैनात दोनों सिपाहियों को निलंबित किये जाने साथ ही मुकदमा दर्ज किया गया था तथा शातिर चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक उदयवीर सिंह यादव व उप निरीक्षक रिंकू चौधरी की टीम ने महज 12 घंटे के अंदर दबिश देकर दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार बीती 28 जुलाई को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर की दानपेटी से नगदी व घंटा चोरी की घटना को शातिर चोरों ने अंजाम दिया था तभी से दोनों चोर पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली के लाँकप में बंद थे, एक चोर बीमारी का बहाना बना कर हवालात से बाहर निकलने की बात कही।उसे निकालते समय दूसरे चोर ने पीछे से धक्का देकर संतरी को गिरा दिया, और दोनों चोर मौका पाकर कोतवाली का बंद गेट फांद कर भागने में सफल हो गए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा शीघ्र पकड़ा गया और जेल भी भेजा गया।
