माधौगढ़ (जालौन) जन्माष्टमी पर्व को लेकर बच्चों मे खासा उत्साह दिखाई दिया लिटिल एन्जेल विद्यालय के बच्चों ने अनुशासन को ध्यान मे रखते हुए लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण एक महापुरुष के रूप में वंदनीय और पूजनीय हैं। एक महापुरुष के रूप में उनके दिए गए गीता के उपदेश की आज तक कोई बराबरी नहीं है। गीता का ज्ञान युवा पीढ़ी को दिया जाना जरूरी है। गीता सहनशीलता, संयम, अनुशासन और कर्तव्य का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश केवल संन्यासियों के लिए ही नही बल्कि सबके लिए है। उन्होंने कहा कि त्योहारों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है और ¨हदू संस्कृति में का इनका विशेष महत्व है। इसलिए हमें त्योहारों को मिलजुलकर और हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिए। इस उत्साह के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये एवं कान्हा बनकर फटकी फोड़ी इस अवसर पर विद्यालय का स्टॉफ तानिया गुप्ता अर्चिता, सन्तोष सिंह,सोनम, प्रियंका, इकरा, सीमा, मनोज शिवहरे एवं बच्चे आदित्य शिवहरे , राधिका शिवहरे अन्य रहे।
