35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी, एडीजे द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव सरन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला कारागार की बैरक, रसोई घर, सुरक्षा उपकरण आदि की जांच कर बंदियों से वार्ता की गई और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के अनुसार से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, उप कारागार आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles