उरई। शिक्षक दिवस पर ग्राम रबा भेंड़ के डीपीएन पब्लिक स्कूल में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच रामसिंह यादव के मुख्यआथित्य एवं मा०सदस्य विधान परिषद रमा आर०पी०निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डा आर०पी०निरंजन जी ने डीपीएन स्कूल के बच्चों के विचारों को जाना। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूलों से आए हुए लगभग 100 शिक्षक/शिक्षकाओं एवं डीपीएन स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं सभी को मिठाई व साल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेन्द्र निरंजन रबा जी, राम शंकर छानी, मिस्टर धनौरा, श्री अंकुर गोर्वधनपुरा, राजीव निरंजन रबा, प्रधानाचार्य अर्पित त्रिपाठी जी एवं दर्जनों प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा ग्रामवासी और क्षेत्र वासियों का तांता लगा रहा।
