39.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय उरई में रोजगार मेला का आयोजन 21 अक्टूबर को होगा :

Malwanchal Times

जिला रोजगार सहायता अधिकारी उरई(जालौन)।जिला रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय उरई एवं राजकीय आई० टी० आई० उरई के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को राजकीय आई० टी० आई० (कैम्पस परिसर) उरई जनपद जालौन में प्रातः 10:30 बजे से एक रोजगार मेला व कॅरियर कॉउन्सिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में आये हुए अभ्यर्थियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन/जानकारियों से अवगत कराया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने वायोडाटा सहित राजकीय आई० टी० आई० (कैम्पस परिसर) उरई जनपद जालौन में उपरोक्त तिथि को कॅरियर कॉउन्सिलिंग एवं रोजगार मेले में आने वाली कम्पनियों में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थी किसी भी कम्पनी को नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार का ऑनलाइन व ऑफलाइन लेन-देन न करें। यदि कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रकार का ऑनलाइन व ऑफलाइन लेन-देन करता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा। उन्होंने रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के सम्बंध में बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन पंजीयन के लिए सबसे पहले आपको rojgaarsangam.up.gov.in को अपने ब्राउजर में खोले इसके बाद Sign up/Login मेन्यू में जाकर Job Seeker आप्शन का चयन करें। Job Seeker ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरांत आपको साइन अप पेज दिखाई देगा। इस पेज पर आपको समस्त वांछित सूचनाएं भरनी है। रजिस्टर फॉर में दो ऑप्शंस मिलेंगे पहला कैम्पस स्टूडेंट और दूसरा-जनरल जॉब सीकर। अगर वर्तमान समय में आप किसी कैम्पस, इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं तो आपको कैम्पस स्टूडेंट ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यदि आप पास आउट हैं तो आपको जनरल जॉब सीकर ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यहां से आप अपनी समस्त सूचनाएं जैसे पर्सनल डिटेल, परमानेंट एड्रेस, फिजिकल डीटेल्स, करियर प्रोफाइल, एजुकेशनल कालीफीकेशन, एक्सपीरियंस, लैंग्वेज और स्किल आदि भरेंगे। एक्सपीरियंस भरने के लिए आपको न्यू एक्सपीरियंस बटन पर क्लिक करना होगा। समस्त डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए माय डॉक्यूमेंट बटन पर क्लिक कर डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। प्रिंट रजिस्ट्रेशन कार्ड बटन पर क्लिक करके आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थियो को रोजगार संगम पोर्टल पर रिज्यूम बनाने की सुविधा भी दी गयी है।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles