लखनऊ-
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 श्री असीम अरूण ने जनपद कन्नौज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झुकैया, साढ़ियापुर, औकड़नपुर, पाटियन, हीरापुर्वा, कटरी अमीनाबाद एवं महाबलीपुर का का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी तथा ग्रामवासियों द्वारा कई स्थानों पर जल निकासी की समस्या रखी गई, जिस पर मंत्री जी ने त्वरित जल निकासी की समस्या निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि प्रदेश की योगी जी की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी हैं तथा उनकी संभव मदद के लिये तत्पर है।
मा0 मंत्री जी ने बाढ़ राहत कार्य में लगाएं गए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में लावरवाही न की जाए और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु समुचित प्रयास हों, और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे। कहा कि संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये पशुओं के लिये चारे, तथा ठहरने एवं पशु चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि जल स्तर के घटने पर अधिकतर बीमारियां फैलती हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कैंप के साथ ही बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि राहत शिविर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाये। कहा कि राहत शिविरों में ठहरने की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होनें बाढ़ क्षेत्र केें भ्रमण के दौरान कहा कि कोई भी छात्र/छात्रायें शिक्षा से वंचित नही रहनी चाहिए। कमांड सेंटर के नंबर 1077 पर फोन कर भी नागरिक मदद ले सकते हैं। बैठक में जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन, एसपी श्री विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
