35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

खेलकूद में चयनित छात्राएं अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में ललितपुर लेंगी भाग

Malwanchal Times

कौन कहता है गांवों में प्रतिभाएं नहीं है बस उकेरने की जरुरत है-तैय्यबा

माधौगढ़ जालौन। कौन कहता है कि गांवों में प्रतिभाएं नहीं है बस उन्हें उकेरें तो प्रतिभाओं की कमी नहीं मिलेगी बालकों से कहीं अधिक खेलों के प्रति बालिकाएं उत्साही होती तथा वह पढ़ाई में भी अग्रणी रहती है । उक्त बात का जिक्र बालिका राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्या तैय्यबा बानो ने करते हुए बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2023 को आयोजित तहसील स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन स्थल राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा में शानदार प्रदर्शन करने के उपरांत विद्यालय की होनहार छात्राओं ने दिनांक 19 , 20 एवं 21अक्टूबर 2023 में छत्रसाल इंटर कॉलेज, जालौन में आयोजित हुए 67वें जनपद युवक समारोह में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके जूनियर वर्ग (बालिका) की चैंपियनशिप अपने नाम दर्ज कराई, जिसके फलस्वरुप माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुखिया जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित के द्वारा मुझे एवं व्यायाम शिक्षिका को चैंपियनशिप की शील्ड देकर सम्मानित किया । साथ ही समस्त विजेता छात्राओं को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय की सभी खिलाड़ी छात्राओं को उनकी मेहनत एवं लगन, व्यायाम शिक्षिका सरला गौतम को उनके मार्गदर्शन, एवं पद्मा सोनकर को उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए कोटि-कोटि जाता है। विद्यालय की चयनित छात्राएं अब दिनांक 26,27 एवं 28 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ललितपुर जाएगी।वहां बालिकाएं निश्चित रूप से विजयी होकर आएगी हमें आशा एवं विश्वास है कि हमारे विद्यालय की छात्राएं अब प्रदेश और देश में नाम रोशन करने में नहीं चूकेगी।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles