उरई(जालौन)।जिला रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय उरई एवं राजकीय आई०टी०आई० कोंच के संयुक्त प्रयास द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2024 को राजकीय आई०टी०आई० कोंच के परिसर में प्रातः 11 बजे से एक रोजगार मेला व कॅरियर कॉउन्सिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में आये हुए अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन / जानकारियों से अवगत कराया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रोजगार मेले में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन एवं टीम प्लस एच०आर० सर्विस प्रा०लि० इत्यादि कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने वायोडाटा सहित राजकीय आई०टी०आई०, कोंच के परिसर में उपरोक्त तिथि को कॅरियर कॉउन्सिलिंग एवं रोजगार मेले में आने वाली कम्पनियों में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थी नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार का ऑनलाइन व ऑफलाइन लेन देन न करें। उन्होंने रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के सम्बंध में बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टलrojgaarsanganmup.gov.inपर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन पंजीयन के लिए सबसे पहले आपको rojgaarsangam.up.gov.in को अपने ब्राउज़र में खोले इसके बाद Sign up/Login मेन्यू में जाकर Job Seeker आप्शन का चयन करें। जॉब सीकर ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरांत आपको साइन अप पेज दिखाई देगा। इस पेज पर आपको समस्त वांछित सूचनाएं भरनी है। रजिस्टर फॉर में दो ऑप्शंस मिलेंगे पहला कैम्पस स्टूडेंट और दूसरा-जनरल जॉब सीकर। अगर वर्तमान समय में आप किसी कैम्पस, इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं तो आपको कैम्पस स्टूडेंट ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यदि आप पास आउट हैं तो आपको जनरल जॉब सीकर ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यहां से आप अपनी समस्त सूचनाएं जैसे पर्सनल डिटेल, परमानेंट एड्रेस, फिज़िकल डीटेल्स, करियर प्रोफाइल, एजुकेशनल कालीफीकेशन, एक्सपीरियंस, लैंग्वेज और स्किल आदि भरेंगे। एक्सपीरियस भरने के लिए आपको न्यू एक्सपीरियंस बटन पर क्लिक करना होगा। समस्त डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए माय डॉक्यूमेंट बटन पर क्लिक कर डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। प्रिंट रजिस्ट्रेशन कार्ड बटन पर क्लिक करके आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थियो को रोजगार संगम पोर्टल पर रिज्यूम बनाने की सुविधा भी दी गयी है।
