उरई(जालौन)।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जालौन द्वारा दिनांक 26 मई 2025 दिन सोमवार को विकास खण्ड मुख्यालय रामपुरा में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत 75 दिव्यांग जनों को विभिन्न सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, वैशाखी, छड़ी एवं बनावटी हाथ पैर, कैलीपर्स) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु चिन्हांकित किया गया। साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-दिव्यांग पेंशन, शादी-विवाह पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा योजना एवं दुकान निर्माण एवं दुकान संचालन ऋण योजना आदि का भी प्रचार-प्रसार किया गया।
शिविर में प्रवीण कुमार सिंह जिला दिव्यांगजन सश० अधिकारी, चिकित्सक डॉ० दीपक आर्या (आर्थो०). डॉ० वी०पी० सिंह (ई०एन०टी०), डॉ० जे०जे० राम (आई०), शैलेश कुमार गुप्ता, वरि० सहायक, राकेश कुमार एवं प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में चिन्हांकन शिविर आयोजित हुआ है।
इसी क्रम में दिनांक 28 मई 2025 दिन बुधवार को चिन्हांकन शिविर विकास खण्ड माधौगढ़ मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उक्त कैम्प में उपस्थित होने की अपील की है जिससे उनकी दिव्यांगता के सापेक्ष कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का लाभ प्रदान किया जा सके।
