लखनऊ-
उत्तर प्रदेश शासन ने अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2012 के तहत पूंजीगत ब्याज उपादान योजना-2012 हेतु पात्र इकाई को स्वीकृत पूंजीगत ब्याज उपादान वितरित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में मेसर्स वाइबरेंट प्रा0लि0, सन्डीला, हरदोई को उपादान हेतु प्रस्तावित धनराशि 47.62 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति निर्गत करते हुए आयुक्त एवं उद्योग निदेशालय, कानपुर के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति दे दी है।
इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार किया जाएगा और आवश्यकता का आंकलन आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग कानपुर द्वारा किया जाएगा।
