35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

बाल संरक्षण को नई मजबूती-प्रदेश के बाल देखरेख संस्थानों में 13 फार्मासिस्ट तैनात

Malwanchal Times

मुख्यमंत्री जी ने वितरित किया था नियुक्ति पत्र, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण को मिलेगी गति
        -प्रमुख सचिव श्रीमती लीना जौहरी

लखनऊ-

प्रमुख सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार श्रीमती लीना जौहरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा फार्मासिस्ट के 13 पदों हेतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, गोमतीनगर, लखनऊ को अधियाचन प्रेषित किया गया था।
आयोग ने विज्ञापन संख्या-23/परीक्षा/2016, सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा-2016 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया संपन्न करते हुए अंतिम परिणाम दिनांक 03 जून 2025 को घोषित किया। तत्पश्चात 16 जून 2025 को 13 चयनित फार्मासिस्टों की सूची विभाग को उपलब्ध करायी गयी।
चयनित फार्मासिस्टों का दायित्व बाल देखरेख संस्थाओं में आवासित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित टीकाकरण, आवश्यक औषधियों की खुराक निर्धारण तथा उनके सुरक्षित उपयोग की निगरानी करना है। इन सेवाओं के माध्यम से बच्चों को न केवल बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण मिलेगा, बल्कि संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2025 को चयनित 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित कर राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनात कर दिया गया है। यह कदम प्रदेश में बाल संरक्षण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध होगा।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles