उरई(जालौन)।जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जालौन द्वारा जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों की दिव्यांगता के सापेक्ष कृत्रिम अंग (बनावटी हाथ / पैर, कैलीपर्स) एवं सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, वैशाखी, स्मार्ट केन एवं वाकिंग स्टिक) की उपलब्धता हेतु दिनांक 16 जुलाई 2024 से दिनांक 03.08.2024 तक चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 27 जुलाई 2024 को विकास खण्ड रामपुरा मुख्यालय में 50 दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के सापेक्ष कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकित किया गया है।
शिविर में विभाग की ओर से प्रवीण कुमार सिंह जि०दि०स० अधिकारी, डा० मधुसूदन सिंह (आर्थो०), डा० वी०पी० सिंह (ई०एन०टी०), डा० ए०के० पाण्डेय (आई०), शैलेश कुमार गुप्त (कनि०सहा०) एवं श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
उक्त के क्रम में दिनांक 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को विकास खण्ड मुख्यालय रामपुरा में आयोजित किया जाएगा।
