35.9 C
Madhya Pradesh
Tuesday, April 21, 2026

सामाजिक स‌द्भाव का संदेश देता है रंग पर्व होली : यज्ञदत्त त्रिपाठी उपजा के होली मिलन समारोह में राजनैतिक दिग्गज जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व जिले भर के पत्रकार रहे मौजूद

Malwanchal Times

उरई (जालौन)। रंग पंचमी पर बुधवार को यू.पी. जनर्लिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) का होली मिलन समारोह मनाया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पत्रकारों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की वधाइयां दी।
स्थानीय सेंगर पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार पं. यज्ञदत्त त्रिपाठी ने कहा कि होली हमें आपसी सद्भाव का संदेश देती है। हम सभी को मिलकर समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए संकल्प लेना चाहिए व मिलजुलकर समाज को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि यह पर्व हमें एकता का संदेश देता है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि होली मिलन के माध्यम से एक वार में ही जिले के उन तमाम वरिष्ठजनों से मिलना हो गया जिनका आशीप सदैव रहता है। उन्होंने कहा कि आज इस पर्व पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हमें आपस के वैर को मिटाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार केवल उत्सव व उल्लास का प्रतीक नहीं है वल्कि यह विभिन्न पौराणिक कथाओं और किवंदतियों सेभी जुड़ा है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के लिए होली पर्व हमेशा ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह पर्व हम सभी को एक रहने और समाज के लिए निरंतर काम करने का संदेश देता है। पूर्व विधायक चरखारी कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि होली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम समाज में खुशी का संचार करते हैं। पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय नें कहा कि होली सबसे अधिक पांच दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है। सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि समाज में चारों तरफ सद्भाव का वातावरण वनाएं। शिक्षक नेता अशोक राठौर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के जन समूह को देखकर लग रहा है कि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए लोग आज भी एकजुट रहने को तैयार रहते हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, कामरेड देवेंद्र शुक्ला, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, भाकियू के राष्ट्रीय नेता वलराम लंवरदार, भाकियू नेता राजवीर सिंह जादौन, समाजसेवी रामकृष्ण शुक्ला, अशोक महावली, पत्रकार संजय श्रीवास्तव, नीरज वंसल, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने अपने उदबोधन के माध्यम से सभी उपस्थित अतिथियों को ऐसे आयोजनों के लिए समय देने का आवाहन किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपजा संरक्षक देवेंद्र त्रिपाठी, सतेंद्र पस्तोर, सुधीर त्रिपाठी, सुनील शर्मा, उपजा के जिलाध्यक्ष अचल शर्मा, अजय सोनी जगत यादव, सतेंद्र राजावत, वॉवी ओझा, राजा, रोहित, नीरज, सुशील पाण्डेय,अफसर, शानू, मनोज सैनी, केके तिवारी, शिवानन्द, कुठौंद से आदित्य शुक्ला,ऋषि बाजपेयी , अभिनय, सौरभ त्यागी नीरज तिवारी डकोर, जितेन्द्र, मुनव्वर अली, अनिल श्रीवास्तव, विहारी लाल, देवीदीन, हाशिम रजा, मनीष चक्रवर्ती, मुन्नेश, पुष्पेन्द्र गोस्वामी, राकेश वाथम, रविकांत गौतम, रोहित सोनी, सतेन्द्र राजावत, सुरेन्द्र राजावत, सुनीता सिंह, सुधीर राना, अनिल पटेरिया कोंच, जावेद कोंच, छोटू टाईगर कोंच आदि लोग मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles