39.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत गोरखपुर के लिए 303.83 लाख रूपय मंजूर

Malwanchal Times

लखनऊ
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में विभिन्न निर्माण कार्याें के लिए कुल 303.83 लाख  रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए इसकी प्रति जिलाधिकारी, गोरखपुर को प्रेषित कर दी गई है।
शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जनपद गोरखपुर के सेमरा, जंगल सिकरी, नकहा, मोहरीपुर, झरनाटोला, गायघाट, शाहपुर, सूरजकुण्ड, चंद्रशेखर आज़ाद चौक तथा प्रतापनगर में सी0सी0 सड़क एवं आर0सी0सी0 नाली निर्माण संबंधी कार्य कराया जायेगा। इस कार्य हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जाएगी।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles