उरई(जालौन)। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई के श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महन्त श्री सिद्ध राम दास जी महराज ने एक भेंट वार्ता में बताया गया कि 27 सितम्बर दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रोहिणी नक्षत्र में धूम धाम से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मन्दिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर भव्य झांकी सजाई जाएगी। मन्दिर में भजन कीर्तन एवं धार्मिक लोकगीत भी संगीत पार्टी द्वारा आयोजित किए जायेंगे।
श्री महन्त जी ने जनपद एवं नगर के समस्त भक्ति गणों से अपील करते हुए कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
