30.4 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा बीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के भवनों व अन्य योजनाओं का किया गया लोकार्पण

Malwanchal Times

उरई(जालौन)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों तथा 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र ₹1,200 की धनराशि सीधे उनके माता-पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की गई।
मुख्यमंत्री जी के इस सजीव प्रसारण को जनपद जालौन के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मा. राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग) श्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार देखा गया।
कार्यक्रम के उपरांत जनपद स्तर पर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (जालौन) के निर्माण कार्य का शिलान्यास (लागत ₹2,421.51 लाख)। ग्राम बंगरा (विकास खण्ड नदीगांव) स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्रावास भवन का लोकार्पण (लागत ₹177.16 लाख)। ग्राम पिंडारी (विकास खण्ड कोंच) में एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन का लोकार्पण (लागत ₹308.49 लाख)। कोंच विकास खण्ड के अन्य विद्यालय में छात्रावास भवन का लोकार्पण (लागत ₹177.16 लाख)। ग्राम छौंक (विकास खण्ड कदौरा) स्थित विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन का लोकार्पण (लागत ₹308.49 लाख)। इस अवसर पर 2902 विद्यालयों को टैबलेट वितरित किए गए। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 470 निपुण विद्यालयों, 151 स्मार्ट क्लास विद्यालयों, 550 समर कैंप संचालित विद्यालयों एवं 43 पूर्व एआरपी को पुरस्कृत किया गया।2 विशेष शिक्षकों संदीप दीक्षित और नीरज पांचाल को भी सम्मानित किया गया।
मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार ने मुख्यमंत्री जी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजनाएं प्रदेश की बालिकाओं एवं विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि जालौन जनपद शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, आदि सिहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles