उरई(जालौन)।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश श्री अचल सचदेव के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पंचायत, प्रोबेशन, कार्यक्रम, सूचना, औषधी, रसद एवं खाद्य, श्रम विभागोें के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज श्री राजीव सरन ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इसमें जिला पंचायत, प्रोबेशन, कार्यक्रम, रसद एवं खाद्य, श्रम एवं औषधी से सम्बन्धित परिवाद/सिविल वाद आदि विभिन्न प्रकृति के अधिकाधिक मुकदमों/मामलों को नियत किया जाना है। इस सम्बन्ध में सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। इस पर सभी अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला सूचना विभाग को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 8 मार्च 2025 को प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला अभिहित अधिकारी डॉ0 जतिन कुमार सिंह, औषधि निरीक्षक डा0 देवयानी दुबे, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री जगदीश वर्मा, अपर सूचना अधिकारी श्री पंकज तिवारी, जिला प्रोबेशन विभाग के प्रतिनिधि संरक्षण अधिकारी सुश्री जूली खातून, जिला पंचायत विभाग प्रतिनिधि कनिष्ठ सहायक श्री राजेश महाजन उपस्थित रहे।
