39.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

जनपद में सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम उसरगांव में जन चौपाल का आयोजन हुआ संपन्न

Malwanchal Times

उरई(जालौन)ग्राम पंचायत उसरगांव, विकासखंड कदौरा में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी सुशील सिंह व खण्ड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जन चौपाल में विशेष रूप से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के साथ ही फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के विषय में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को फैमिली आईडी के आवेदन ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी हो सके। अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके समस्याओं का समाधान किया। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles