उरई(जालौन)। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई जनपद जालौन के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डलेश्वर के सानिध्य में कई वर्षों से चल रही अखण्ड रामायण व नववर्ष के आगमन पर राधाबल्लभ व देवेन्द्र कुमार वशिष्ठ वृन्दावन धाम की रासलीला,श्रीमद् भागवत कथा एवं 1 जनवरी को विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है।
महन्त जी ने बताया कि 17 दिसम्बर से वृन्दावन धाम की रासलीला का आयोजन मन्दिर में चल रहा है। जिसका समापन 25 दिसम्बर को समापन हो गया है। श्रीमद् भागवत कथा में आज दूसरे दिन 26 दिसम्बर से श्रीराम-जानकी आश्रम गौरियापुर- अकबरपुर कानपुर देहात के पधारे कथा बाचक भागवत व्यास अनन्त श्री विभूषित वैष्णव पीठाधीश्वर महन्त श्री देवनारायण दास जी महाराज (वेदान्ताचार्य) के कृपा पात्र शिष्य परम संत श्री राघवदास जी महाराज (वैष्णव) के मुखारविंद से आज की पावन कथा में पारीक्षित जी का जन्म, श्रृष्टि का वर्णन,कपिल देवहूति संवाद आदि समस्त कथाओं का विस्तार से अपनी मधुर वाणी से प्रस्तुतीकरण कर भक्त गणों को भावा विभोर कर दिया।
श्रीमद् भागवत कथा पुराण के पारीक्षित का.ज्ञानसिंह सेवानिवृत्त लेखपाल (दमा वाले) व धर्मपत्नी श्रीमती मीरा देवी के अलावा ठा.मुकुट सिंह,ठा.तुलाराम सिंह सेवानिवृत्त स्वास्थ्य विभाग एवं समस्त परिवार एवं सैकड़ों भक्त गणों ने पधार कर श्रीमद् भागवत कथा पुराण का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
श्रीमद् भागवत कथा पुराण में परमसंत जी के मुखारविंद से कल 27 दिसम्बर को ध्रुव चरित्र एवं भक्त प्रहलाद के चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया जायेगा।
