32.9 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

बाढ़/अतिवृष्टि प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों/कृषकों को राहत सहायता व कृषि निवेश अनुदान के लिए 38,54,87,570 रूपये मंजूर

Malwanchal Times

लखनऊ – प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों/परिवारों/कृषकों को राहत सहायता व कृषि निवेश अनुदान प्रदान किये जाने एवं बाढ़ प्रबंधन से संबंधित अनुमन्य राहत कार्यों के लिए जनपद महोबा हेतु कुल 38,54,87,570 रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी, महोबा को सौंप दी गयी है।
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद महोबा के लिए 137610 कृषकों को कृषि निवेश अनुदान दिए जाने के लिए यह धनराशि मंजूर की गई है। मंजूर की गई धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत बाढ़/अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति से प्रभावित कृषकों को राहत सहायता के लिए अनुमन्य है।
शासनादेश के अनुसार राज्य आपदा मोचक निधि से स्वीकृत धनराशि का जिला स्तर पर समुचित लेखा-जोखा रखा जाएगा। माह के अंत में जिलाधिकारी, महोबा द्वारा हस्ताक्षरित मदवार मासिक व्यय विवरण निर्धारित प्रारूप पर शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत धनराशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित जनपदीय कोषागार से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ई-पेमेन्ट (डी.बी.टी.) के माध्यम से ही भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा।


Malwanchal Times

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles